Saturday , July 27 2024

Breaking : बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचे तीनों केंद्रीय मंत्री, थोड़ी देर में होगी बैठक शुरू,

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं मौजूद
खबर खास, चंडीगढ़:
फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी की कानूनी गांरटी और कर्ज माफी समेत 12 मांगों को लेकर चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चैथे दौर की वार्ता शुरू हो चुकी है। चंडीगढ़ में हो रही इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ पहुंचे। वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल व सरवन सिंह पंढेर समेत किसान नेता भी होटल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

The post Breaking : बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचे तीनों केंद्रीय मंत्री, थोड़ी देर में होगी बैठक शुरू, first appeared on Khabar Khaas.