Saturday , July 27 2024

घर-द्वार पर राशन मिलने से बेहद खुश नजर आए लाभार्थी

पंजाब सरकार का जताया आभार
खबर खास, अमलोह (फतेहगढ़ साहिब):
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार जबसे अस्तित्व में आई है तब से लोगों को जीवन आसान करने के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं। षनिवार को मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमलोह के गांव सलाना दुल्ला सिंहवाला से घर-घर राशन स्कीम की शुरुआत की तो वहां राशन पाकर लाभार्थी बेहद खुश आए और पंजाब सरकार का आभार जताया।मुख्यमंत्री के हाथों से राशन प्राप्त करने वाली लाभार्थी तेज कौर ने कहा, ‘‘अब हमें राशन घर में ही मिलेगा और लाईनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमें बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है। हम पंजाब सरकार के धन्यवादी हैं।’’
इसी तरह लाभार्थी राम सिंह ने कहा, ‘‘बहुत बढिया लगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान घर आकर राशन देकर गए। अब हमें लाईनों में नहीं खड़ा पड़ेगा। पहली बार कोई मुख्यमंत्री घर आया है। हमारा बिजली का बिल भी जीरो आया है।’’
वहीं, सलाना दुल्ला सिंह वाला के बंत सिंह ने कहा, ‘‘हमारे घर मुख्यमंत्री साहब आकर राशन देकर गए हैं, बहुत बढिया लगा। पहले दूर जाकर लाईनों में खड़ा होना पड़ता था। अब राशन घर आएगा बहुत आराम हो गया है।’’ लाभार्थी मलकीत सिंह ने कहा, ‘‘बहुत बढिया लगा कि मुख्यमंत्री जी घर आए और राशन देकर गए। पहले हमें डिपुओं में घूमना पड़ता था, लाईनों में लगना पड़ता था, अब काम छोडकर लाईनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।’’
इसी तरह करमजीत कौर ने कहा, ‘‘हम बहुत ज्यादा खुश हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री घर आकर राशन देकर गए हैं। हम अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं। अब हमारा समय खराब नहीं होगा। हम बहुत धन्यवाद करते हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का। हमारा बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है।’’ मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए मनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि मुख्यमंत्री स्वयंम उनके घर राशन लेकर आए। उन्होंने कहा कि अब उनकी बिजली भी मुफ्त है जिससे उन्हें बहुत फायदा हो रहा हैं। सरकार की इस कवायद से बुजुर्ग केसर सिंह बहुत भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें अब लाईन में खड़े रहने से निजात तो मिलेगी ही साथ ही घर पर ही राषन मिल जाएगा।

गांव के ही गुरमुख सिंह और सुखविंदर ने कहा कि भला किसे अच्छा नहीं लगेगा कि मुख्यमंत्री खुद उनके घर राशन देने आए हों। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने बिजली का बिल भी माफ किया जिसके कारण वह सरकार के बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हम दिहाड़ी करने वाले लोग हैं और पहले बिल एक हजार से 1200 रूपए तक आता था लेकिन सरकार की ओर से 600 यूनिट माफ करने से बिल जीरो आ रहा है। इसके लिए मान सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद।

The post घर-द्वार पर राशन मिलने से बेहद खुश नजर आए लाभार्थी first appeared on Khabar Khaas.