Saturday , July 27 2024

मोदी सरकार के शासन में गरीबों की जीवनशैली में हुआ अभूतपूर्व सुधार : विजय रूपाणी

भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में भाजपा जिला मुख्यालय सैक्टर 37-ऐ चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रूपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए। विजय रूपाणी का भाजपा मुख्यालय पहुँचने पर भाजपा परदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके साथ मंच पर संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस, दयाल सोढ़ी, राकेश राठौर, परमिंदर बराड़ आदि भी उपस्थित थे।

भाजपा मुख्यालय में सारा दिन चले कार्यक्रम के दौरान प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा वंदेमातरम गान के साथ हुआ। सुबह सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, प्रदेश प्रकोष्ठों के संयोजकों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों तथा जिला अध्यक्षों की बैठक हुई, जो शाम तक चली।

इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देश को विकास की गति से आगे बढ़ाया है, वहीं उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के प्रति भी अपना फर्ज पूरी शिद्दत से निभाया है। सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना का एक बार फिर से विस्तार करते हुए भारत की 82 करोड़ जनसंख्या के लिए अगले पाँच वर्षों के लिए आगे बढ़ा दिया है।