Saturday , July 27 2024

पंजाब में एक जनवरी से प्रात: 10 बजे खुलेंगें स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, प्राईवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों के मौसम के मद्देनजऱ 1 जनवरी, 2024 से स्कूल खुलने का समय प्रात:काल 10 बजे करने का फ़ैसला किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के सभी स्कूल एक जनवरी, 2024 को स्कूल प्रात:काल 10 बजे खुलेंगे और बाद दोपहर 3 बजे बंद होंगे।

समय तबदीली संबंधी यह आदेश 14 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।