Saturday , July 27 2024

“मैं नहीं मेरा हुनर बोलता है”, कोहली ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

IND vs SA 1st TEST MATCH: “मैं नहीं मेरा हुनर बोलता है”, कोहली ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज आपको बता दें ये कारनामा विराट कोहली ने कोई पहली बार नहीं किया है। विराट कोहली देश के आज ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है, लेकिन अब देश ही नहीं वर्ल्ड में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 7 बार 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पछाड़ा है। उन्होंने यह कारनामा 6 बार किया था।

सेंचुरियन टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों पारी और 32 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इतिहास रचने में कामयाब रहे। किंग कोहली ने मेजबानों के खिलाफ दूसरी पारी में 76 रन बनाए, इस पारी के दम पर वह साल 2023 में एक बार फिर 2000 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे।

 Read Also: Ms dhoni rady to truth story : बदल गया MS DHONI का लाइफस्टाइल, पहले 20 मिनट, अब लगता है एक घंटा, ऐसा इसलिए, देखें वीडियो

विराट कोहली ने अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक 7 बार 2000 से अधिक इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय रन मशीन ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पछाड़ा है जिन्होंने अपने करियर में यह कारनामा 6 बार किया था।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 7*
  • कुमार संगकारा- 6
  • महेला जयवर्धने – 5
  • सचिन तेंदुलकर – 5
  • जैक्स कैलिस – 4

कोहली ने पहली बार 2012 में एक कैलेंडर ईयर में 2000 इंटरनेशनल रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी, ऐसा करने वाले वह छठे भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने 2014, 2016, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में यह कारनामा किया है।

 Read Also: आस्ट्रेलिया-पाक मैच के बीच लड़के की गोद में सो रही थी लड़की, लड़की का हाँथ लड़के के……..देखें वीडियो

विराट कोहली के नाम फिलहाल भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 2818 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा 2017 में किया था। 2818 रन बनाने के लिए उन्होंने 46 मैच खेले थे जिसमें उनका औसत 68.73 का था, वहीं उस साल उनके बल्ले से 11 शतक और 10 अर्धशतक निकले थे।

हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा। यह रिकॉर्ड है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने का। कोहली ने डब्ल्यूटीसी में अभी तक कुल 2177 रन बनाए हैं, जिसमें 669 रन उनके बल्ले से भारत की हार में निकले। यह रिकॉर्ड पहले चेतेश्वर पुजारा के नाम था।

  • विराट कोहली- 669
  • चेतेश्वर पुजारा- 634
  • ऋषभ पंत- 557
  • अजिंक्य रहाणे- 429
  • रविंद्र जडेजा- 276

 Read Also: Cricket Schedule 2024 : ICC T20 वर्ल्ड कप नहीं, इस फॉर्मेट के लिए हुआ टीम का ऐलान, यहाँ देखें पूरा शेडूल