Saturday , July 27 2024

SYL को लेकर आज होगी पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री भी रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच SYL के विवाद को खतम करने की कोशिश करते हुए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मीटिंग रखी है।

ये मीटिंग आज 28 दिसंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रखी गई है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेशों के बाद केंद्र सरकार बीच में आई है और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की यह बैठक हो रही है।

मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत बैठक की रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट में दिया जाएगा। इस बैठक का पंजाब के किसान संगठन विरोध कर रहे है। उनके द्वारा कहा गया है की चंडीगढ़ में जहा पर भी मीटिंग होगी वो केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिस को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध बड़ा दिए हैं।

The post SYL को लेकर आज होगी पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री भी रहेंगे मौजूद first appeared on .