Saturday , July 27 2024

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा स. रतन सिंह काकड़ कलां के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 14 दिसंबर: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने स. रतन सिंह काकड़ कलां के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आज यहाँ से जारी बयान में विधान सभा स्पीकर ने कहा कि स. रतन सिंह काकड़ कलाँ एक ईमानदार और जुझारू नेता थे और आम आदमी पार्टी हलका शाहकोट (जालंधर) के इंचार्ज थे। उन्होंने बताया कि वह पेट में इन्फ़ेक्शन के कारण अस्पताल में दाखि़ल थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स. रतन सिंह काकड़ कलां ने साल 2022 में हलका शाहकोट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और करीब 29000 वोटें हासिल की थीं।

स्पीकर ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें।