Saturday , July 27 2024

बटाला में भाजपा का हुआ सफाया, सभी नेता शिअद में हुए शामिल |

बटाला नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष नरेश महाजन ने 9 पूर्व पार्षदों, 2 मौजूदा पाषदों , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष के अलावा अन्य लोगों को अकाली दल में शामिल हुए

खबर खास, अमृतसर:

भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) का आज बटाला में सफाया हो गया और इसके लगभग सभी नेता शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ अकाली दल में शामिल हो गए। यहां पूर्व मंत्री अनिल जोशी द्वारा आयाजित एक समारोह में बटाला नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष- नरेश महाजन नौ पूर्व पार्षद, दो मौजूदा  पार्षद-सुमन हांडा और सुधा महाजन, बटाला भाजपा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, पार्टी के किसान मोर्चा, व्यापार मंडल, युवा मोर्चा, ओबीसी सेल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक सेल के पूर्व उपाध्यक्ष और ट्रकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अकाली दल में शामिल हुए।

पार्टी में भाजपा बटाला इकाई की लीडरशीप का स्वागत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ मैं आपको आश्वासन देता हूं कि मैं शांति और साम्प्रदायिक  सदभाव के साथ तेजी से विकास और सामाजिक भलाई लाभों को सभी तक पहुंचाना सनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हू’’। उन्होने अकाली दल में विश्वास जताने के लिए भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया और उन्हे पार्टी में उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बटाला नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष नरेश महाजन ने हिंदू-सिख एकता बनाकर राज्य में शांति और साम्ंप्रदायिक सदभाव कायम करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल के प्रयायों की सराहना की है। उन्होने कहा कि सुखबीर सिंह बादल इसे आगे बढ़ा रहे हैं और यही कारण है कि बटाला भाजपा लीडरशीप ने उनके नेतृत्व में विश्वास जताया है।

आज अकाली दल में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल हैं-

नरेश महाजन, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम बटाला (कार्यकारिणी चेयरमैन अखिल भारतीय महाजन शरोमणी सभा, कार्यकारिणी मैंबर भाजपा पंजाब), राकेश महाजन (केंद्रीय महाजनसभा बटाला, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल बटाला), सुखदेव महाजन (आॅल इंडिया बिओतरा महाजन सभा,पूर्व नगर निगम काउसंलर भाजपा बटाला), सुरेश महाजन( जिला सीनियर उपाध्यक्ष भाजपा बटाला, पूर्व नगर निगम भाजपा बटाला), रंजन मल्होत्रा( पूर्व जिला जनरल सचिव भाजपा बटाला), रंजन मल्होत्रा पूर्व जिला जनरल सचिव भाजपा बटाला, राज कुमार काली पूर्व नगर निगम काउंसलर भाजपा बटाला, अश्विनी महाजन (बिटटू जी) जिला उपाध्यक्ष भाजपा बटाला, राज कुमार (राजु अग्रवाल) पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल भाजपा बटाला, अंशू हांडा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बटाला, राकेश कुमार (केशा जी)पूर्व अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा मंडल बटाला, सुरिंदर कंसरा पूर्व नगर निगम पार्षद भाजपा बटाला, राजकुमार पूर्व नगर निगम परिषद भाजपा बटाला, राजेंद्र भगत(काला जी) पूर्व नगर निगम पार्षद भाजपा बटाला, सुमन हांडा नगर निगम पार्षद भाजपा बटाला, सुधा महाजन नगर निगम पार्षद भाजपा बटाला, विनोद शर्मा जिला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा बटाला, मनराज सिंह बोपाराय पूर्व जनरल सचिव किसान मोर्चा भाजपा पंजाब, मनोहर लाल शर्मा चेयरमैन ब्राहमण सभा जिला गुरदासपुर, सतपाल  कांग्रेस से पूर्व नगर निगम पार्षद, भूपिंदर सिंह लाडी  कांग्रेस से पूर्व नगर निगम पार्षद अकाली दल  शामिल हुए ।

राजेश अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष उद्योगपत्ति भाजपा, प्रवीण अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष यूवा मोर्चा भाजपा, अशोक अग्रवाल पूर्व नगर निगम पार्षद भाजपा बटाला, मदन मोहन महाजन पूर्व पूर्व उपाध्यक्ष सीनियर सिटीजन भाजपा सेल,विजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष सिविल लाइन मंडल भाजपा, विनोद कुमार(गोरा जी) जनरल सचिव सिविल मंडल भाजपा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी सेल भाजपा, नीरज ढ़ोला पूर्व जनरल सचिव सिविल लाइन मंडल भाजपा, सचिन शर्मा पूर्व सोशल मीडिया इंचार्ज सिविल लाइन मंडल भाजपा, मिंकू यादव पूर्व कैशियर सिविल लाइन मंडल भाजप, कीमती लाल सोनी पूर्व सचिव सिविल लाइन मंडल भाजपा, मुकेश कुमार पूर्व वार्ड अध्यक्ष भाजपा, रामदास मल्होत्रा सीनियर नेता भाजपा, सतप्रकाश बेहल वरिष्ठ नेता भाजप, प्रवीण महाजन (लाटी जी) जगदीश राज अग्रवाल उद्योगपत्ति, दीपक अग्रवाल महाशा उद्योग, विपिन अग्रवाल व्यापारी संघ, राकेश भाटिया वरिष्ठ नेता भाजपा (कमिशन एजेंट फ्रूट मार्केट) रमन महाजन (शाल वाले) भाजपा नेता,ओंकार सिंह (ओपी) भाजपा नेता, बाॅबी मल्होत्रा भाजपा नेता, जय शिव भाजपा नेता, राकेश आहुजा भाजपा नेता, रविंदर आहूजा भाजपा नेता, प्रदीप अरोड़ा भाजपा नेता अकाली दल में शामिल हुए ।