Saturday , July 27 2024

लुधियाना में पंजाब निवासियों को समर्पित की गई 43 नागरिक केंद्रित सेवाएं

भगवंत मान और केजरीवाल ने लुधियाना में किया योजना का आगाज

मोबाइल सहायकों को दी हरी झंडी

खबर खास, लुधियाना:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लुधियाना में 43 नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरूआत की। इस योजना के द्वारा राज्य के नागरिक सभी 43 महत्वपूर्ण जी2सी सेवाएं – जैसे जन्म और मृत्यु सर्टीफिकेट, आय, रिहायश, जाति, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और अन्य सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 1076 पर काल करके और अपनी सुविधानुसार पूर्व-नियुक्ति निर्धारित करके इनका लाभ उठा सकते है।

नागरिकों को सेवा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, निर्धारित शुल्क और अन्य आवश्यकताओं के बारे में सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों की सूची और नियुक्ति की तारीख/समय के बारे में एक एस.एम.एस. (मोबाइल संदेश) प्राप्त होगा। इसके बाद विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी टैबलेट लेकर उनके घर/दफ्तचर आएंगे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रसीद देगें। इस रसीद से अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते है। इस योजना से न केवल लोगों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी जिससे पारदर्शिता, दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन सुनिश्चित होगा।

नागरिक आज यानी 10 दिसंबर से दोनों सेवा केंद्रों और समर्पित हेल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से डी.एस.डी. सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इस दौरान मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस योजना से लाभ लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल सहायकों को भी हरी झंडी दी ।