Saturday , July 27 2024

आम आदमी में शामिल हुए कांग्रेस विधायक दलबीर गोल्डी, खैहरा को टिकट देने से नाराज होकर बीते रोज दिया था इस्तीफा

[ad_1]

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में करवाया ज्वाइन
खबर खास, चंडीगढ़:
संगरूर की धूरी से विधायक दलबीर गोल्डी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद रहे। गौर रहे कि गोल्डी ने बीते रोज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस के पंजाब के संगठन से नाराज चल रहे थे।
गौर रहे कि 2017 में दलबीर गोल्डी धूरी विस चुनाव में आप के जसवीर सिंह जस्सी को 2,838 मतों के अंतर से हराकर धूरी के विधायक बने। 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन वह उनसे हार गए।
गोल्डी ने आप में शामिल होने के मौके पर मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद जताते हुए कहा कि वह खुद सीएम मान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन बावजूद इसके मान ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने सुखपाल खैहरा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बार-बार गांवों में आने की बात कर रहे हैं, लो वह अब गांवों में आ रहे हैं।
दरअसल गोल्डी लोकसभा चुनाव में संगरूर से खैहरा को टिकट दिए जाने के बाद लगातार पार्टी से नाराज चल रहे थे। उसके बाद पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग उनके घर मनाने पहुंचे भी तब गोल्डी मान तो गए लेकिन फिर पार्टी से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। बीते रोज उन्होंने अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि वह पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से निराश होकर प्रदेश कमेटी के जिला प्रधान संगरूर और पार्टी सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे संबंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *