Saturday , July 27 2024

हिमाचल : कांग्रेस सह-प्रभारी तजेंद्र बिट्‌टू भाजपा में हुए शामिल

[ad_1]

कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ज्वाइन की भाजपा
खबर खास, चंडीगढ़ :
हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्‌टू आज भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को त्यागपत्र भेजकर प्रदेश सह प्रभारी और सचिव पद से इस्तीफे का ऐलान भी किया। हालांकि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले तजेंद्र सिंह बिट्‌टू का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करते के बाद तजेंद ने कहा कि उन्होंने लगभग 35 साल कांग्रेस में बिताए और उन्हें लगता है कि पार्टी मुद्दों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहते और पंजाब की भलाई के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के बारे में स्टडी की और यदि पंजाब का कोई विकास कर सकता है तो वह सिर्फ भाजपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की तिकड़ी ही पंजाब का भला कर सकती है।
उन्होंने हिमाचल की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह बड़े भरे मन से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं और अब उन्हें वापस पंजाब की राजनीति में जाना है। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल का इंचार्ज था। हिमाचल में आप लोगों के प्यार और सहयोग से हमने सरकार बनाई और अब वह भाजपा में जाकर पंजाब को को एक बार फिर से बुलंदियों तक लेकर जाएंगे।
मूल रूप से तजेंद्र पंजाब के रहने वाले हैं और पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। इसे देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें हिमाचल में सह प्रभारी लगाया था। वह बीते दो सालों से यहां की राजनीति और भौगालिक परिस्थितयों से वाकिफ हो गए हैं। उनके इस्तीफे को आगामी चुनावों में कांग्रेस के नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बिट्‌टू का इस्तीफा कांग्रेस के लिए नुकसानदेयक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *