Saturday , July 27 2024

पीएसईबी का दसवीं का परिणाम जारी, लुधियाना की आदिति ने किया टॉप

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार भी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। परिणाम 97.24 फीसद रहा है। इस बार पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।
इस बार दसवीं में 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का परिणाम 97.58 फीसदी रहा। यह अर्बन एरिया के 96.60 फीसदी से अधिक है। पिछले साल दसवीं का परिणाम 97.54 फीसदी रहा था। पंजाब बोर्ड ने 13 फरवरी से 5 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी। करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड की तरफ से राज्य का पास प्रतिशत और मेरिट सूची जारी की गई है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम शुक्रवार सुबह ही देख पाएंगे। बोर्ड सचिव अविकेश गुप्ता ने कहा कि नतीजे जारी कर दिए गए हैं और विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। करीब एक हफ्ते के बाद डीएमसी डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *