Saturday , July 27 2024

हिमाचल : पंजाब के किसान बढ़ाएंगे कंगना की मुश्किलें, मंडी में करेंगे कंगना के खिलाफ प्रचार

[ad_1]

कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में जहां भाजपा के उम्मीदवारों का किसानों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है तो वहीं, अब यही किसान हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। यह संकेत दिया है पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन में कंगना ने पंजाब के किसानों के खिलाफ टिप्पणी की थी, उसके खिलाऊ पूरा पंजाब चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अब मंडी जाकर पंजाब के लोग जाकर प्रचार करेंगे और मंडी सीट के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे।
गौर रहे कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक टवीट किया जिसके बाद काफी विवाद हुआ। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला को 100 रुपए लेकर धरने में जाने वाली औरत कह दिया था। यह महिला बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली किसान महिंदर कौर (87) थीं। बुजुर्ग किसान ने कंगना के खिलाफ बठिंडा अदालत में केस किया था। इतना ही नहीं इसके बाद पंजाब समेत देश भर में लोगों ने कंगना से नाराजगी जताई। इतना ही नहीं जब वह मंडी से चंडीगढ़ जा रही थी तो किसानों ने श्री आनंदपुर साहिब में उनका घेराव किया था और इसके बाद उन्हें केंद्र की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।
गौर रहे कि एमएसपी की गारंटी को लेकर किसान अब दोबारा से संघर्ष की राह पर हैं। पंजाब के किसानों को दिल्ली जाते समय हरियाणा के बार्डर पर कीलें और बड़े-बड़े बैरीकेड लगवाकर रोका गया था। इस दौरान कई किसानों की मौत भी हुई जिसके चलते किसान भाजपा से नाराज हैं। किसानों का कहना है कि यदि वह दिल्ली नहीं जा सकते तो भाजपा वाले उनके गांवों में नहीं आ सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *