Saturday , April 27 2024

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल

खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। उनके सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा का दामन थाम लिया। कुछ दिनों पूर्व इन दोनों के भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगी थीं लेकिन तब दोनों ने ही इससे इनकार कर दिया था।
सांसद रिंकू पहले कांग्रेस में थे और बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और जालंधर के कांग्रेस से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद उपचुनाव में जीत हासिल की। कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इनमें से एक नाम सुशील रिंकू का भी था।
वहीं, आप विधायक शीतल अंगुराल ने जालंधर वेस्ट से चुनाव लड़ा था और जीते थे। हालांकि विधायक और सांसद में मतभेद भी जिसके चलते वह खासी सुर्खियों में भी आए थे। लेकिन आज एकाएक दोनों के भाजपा में शामिल होने की खबर मीडिया की सुर्खियां बन गईं। इतना तय है कि दोनों के भाजपा में जाने से आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

The post पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल first appeared on Khabar Khaas.