Saturday , July 27 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने मारी पानी की बौछारे; आप के पांच मंत्री हिरासत में

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़ :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हंगामा शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच करना शुरू किया जिन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। पुलिस ने पंजाब के पांच मंत्रियों और कई विधायकों को हिरासत में लिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर और कटारूचक्क और लाल जीत सिंह भुल्लर को भी हिरासत में ले लिया है।
प्रदर्शन के दौरान आप समर्थकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई है। पुलिस ने आप नेताओं पर पानी की बौछारे छोड़ी और हल्का फल्का लाठीचार्ज भी किया। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर उपजे हालातों के बाद चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। चंडीगढ़ और मोहाली के एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। दिल्ली के मुख्मंत्री की गिरफ्तारी के बाद आप की पंजाब ईकाई भी संघर्ष की राह पर आ गई है। मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब के पास राज्य स्तरीय धरना दिया जा रहा है जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंचे। इस दोरान पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं।
सीएम मान पहुंचे दिल्ली, केजरीवाल के परिवार से की मुलाकात
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे और केजरीवाल के परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ खड़ी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, हरजोत सिंह बैंस समेत कई नेता और समर्थक दिल्ली पहुंचे और आम आदमी की ओर से रखे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान बलबीर सिंह और बैंस को दिल्लीपुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

The post केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने मारी पानी की बौछारे; आप के पांच मंत्री हिरासत में first appeared on Khabar Khaas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *