Saturday , May 18 2024

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार किया तेज- बरसट

आप की तरफ से 600 यूनिट मुफ्त बिजली और 42 हजार युवाओं को रोजगार देने की कार्यगुजारी को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा
‘आप’ ने दो साल में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल योग्य कार्य किये
अपना अस्तित्व बचाने के लिए लोगों को गुमराह करना में लगे शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव एवं पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आप कार्यकर्ता और वालंटियर्स पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दो साल में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के दो साल के कामकाज से बेहद खुश है और लोकसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर आप उम्मीदवारों को निश्चित जीत दिलाएगी।
बरसट ने कहा कि आप के कनविनर श्री अरविंद केरजीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप सरकार ने दो वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल योग्य कार्य किया है, जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार ने दो साल के दौरान करीब 42 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स द्वारा राज्य सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने जनता से किए वादे कभी पूरे नहीं किए। इसीलिए पंजाब की जनता ने 70 साल तक देश पर राज करने वाली पार्टियों को हटाकर आम लोगों को सत्ता चलाने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जिनके द्वारा लोगों से झूठे वादे किये जा रहे हैं। स. बरसट ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल की राजनीति हाशिये पर है। राजनीतिक जमीन तलाशते हुए अकाली दल ने अपने निजी स्वार्थ को पंजाब के हितों से ऊपर रखा है। सुखबीर सिंह बादल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और पार्टी में खींचतान चल रही है। इसी का नतीजा है कि अभी तक अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी की ओर से पंजाब में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है।
बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर बड़े अंतर से जीते हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो जायेगी। पंजाब के लोग एक बार फिर से पंजाब को अनदेखा कर अपने निजी हितों को ऊपर रखने वालों को मुंह तोड़ जवाब देंगे।

The post लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार किया तेज- बरसट first appeared on Khabar Khaas.