Saturday , July 27 2024

पंजाब सीएम मान और आप प्रमुख केजरीवाल पहुंचे अयोध्या

[ad_1]

परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन
बोले-मन को असीम शांति का हुआ अनुभव
खबर खास, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप प्रमुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे। जिन्होंने परिवार सहित रामलला के दर्शन किए हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मां, पत्नी भी साथ थीं तो वहीं पंजाब सीएम भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे साथ मेरे माता-पिता, पंजाब सीएम के साथ उनकी पत्नी और माता जी, अयोध्या रामलला के दर्शन करने आए है। आज हमें रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रामलला के दर्शन करके एक असीम शांति का अनुभव हुआ है। पूरे देश और समाज के लिए इतना भव्य और सुंदर राम मंदिर बनकर तैयार किया गया है। हर दिन लाखों लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मैंने रामलला से सभी की शांति और देश के विकास के लिए प्रार्थना की है।
देश के विकास के लिए प्रार्थना की
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि रामलला जी के दर्शन हुए हैं। रामलला से देश के विकास के लिए प्रार्थना की है। सभी में भाईचारा बना रहे। यहां आकर और रामलला के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा है। हमें भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। गौर रहे कि अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आमंत्रण मिला था। इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि वह आयोजन के बाद रामलला के दर्शन करने अयोध्या आएंगे।

The post पंजाब सीएम मान और आप प्रमुख केजरीवाल पहुंचे अयोध्या first appeared on Khabar Khaas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *