Friday , May 10 2024

नगर निगम कर्मचारी को छह हजार रूपए रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

खबर खास, चंडीगढ़ः

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना के पार्ट टाईम कर्मचारी हरीष कुमार को रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर छह हजार रूपए लेते रंगे हाथों काबू किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उकत कर्मचारी को लुधियाना के जगदीष सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने अपने नाम पर पैतृक घर का तबादला करवाने के लिए नगर निगम से टैक्स सुपरिटेंडेंट रजिस्टर नंबर, टीएस सर्टिफिकेट प्राप्त करना था। उसकी मुलाकात हरीष कुमार से हुई जिसने खुद को निगम में हाउस टैक्स शाखा का क्लर्क बताया। उसने सर्टिफिकेट जारी करने के लिए दस हजार रूपए रिश्वत की मांग की। आरोप है कि आरोपी ने उससे मौके पर ही चार हजार रूप्ए ले लिए और बाकी टीएस उपलब्ध होने पर देने की बात तय हुई। शिकायतकर्ता के मताबिक आरोपी उससे बाकाया राषि गूगल पे के जरिए मांग रहा था लेकिन उसे गूगल पे इस्तेमाल करना नहीं आता था इसलिए उसने नकद रकम देने को कहा। शिकायतकर्ता ने सारी बातचीत मोबाइल पर रिकार्ड कर ली और सुबूत के तौर पर विजिलेंस को सौंप दी।
विजिलेंस ने उसे दूसरी किश्त के साथ गवाहों के समक्ष गिरफतार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रश्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

The post नगर निगम कर्मचारी को छह हजार रूपए रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू first appeared on Khabar Khaas.