Sunday , May 19 2024

Truck ड्राइवर्स की हड़ताल अगर आज खतम न हुई तो शाम तक हो जाएंगे सारे पेट्रोल पंप खाली

Delhi: ट्रक ऑपरेटरों को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में तेल टैंकर यूनियनों के ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर के पेट्रोल पंप सूखने लगे हैं।

जालंधर से विभिन्न तेल कंपनियों से जुड़े करीब 700 टैंकर की आपूर्ति रोक दी गई है। इंडियन आयल के 400, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 100 और भारत पेट्रोलियम के 200 टैंकर की सप्लाई बंद हैं।

आप को बता दे की अगर हड़ताल खत्म नहीं होती है तो  शाम तक सारे पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। नेशनल हाईवे के कई पेट्रोल पंप सूख चुके हैं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होगी। पेट्रोल पंप संचालक कुलजीत सिंह बब्बी ने बताया कि रविवार से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई रुक गई है। स्टॉक अधिक से अधिक एक दिन चल सकता है। हड़ताल की जानकारी मिलते ही लोग अब अधिक पेट्रोल व डीजल डलवाने लगे हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप मंगलवार को बंद हो सकता है।

The post Truck ड्राइवर्स की हड़ताल अगर आज खतम न हुई तो शाम तक हो जाएंगे सारे पेट्रोल पंप खाली first appeared on .