Monday , May 6 2024

NH 74 घोटाले में सफेदपोश नेताओं की भी मिलीभगत-त्रिवेंद्र रावत

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

बाजपुर के ग्राम खमरिया स्थित गौशाला में उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनएच 74 घोटाले में सफेदपोश नेताओं की भी मिलीभगत होने की बात कही। बता दें कि उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाजपुर के ग्राम खमरिया स्थित गौशाला में पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला का भ्रमण किया और गो वंशीय पशुओं को गुड़ खिलाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि लगातार बढ़ रही महंगाई और प्रदेश को सही तरीके से चलाने के लिए हमें आय के स्रोतों को बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश में करीब 73% वन क्षेत्र है लेकिन वन क्षेत्र से प्रदेश की जीडीपी में नाम मात्र का सहयोग है। साथ ही उन्होंने ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में चल रही गुटबाजी किसी से छुपी नहीं है यही कारण है कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहा है। साथ ही उन्होंने nh-74 घोटाले को लेकर कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों को सजा दी हुई है और कई लोगों ने धन वापस भी किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसकी वर्तमान की प्रदेश सरकार द्वारा सीबीआई जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि घोटाले में कई सफेदपोश नेता भी शामिल होने की आशंका है जिनके इशारे पर बड़ा घोटाला किया गया है।