Sunday , May 19 2024

प्रदेश को बनाए भ्र्ष्टाचार मुक्त,1064 पर दें जानकारी-सीएम धामी

वसीम अब्बासी

देहरादून।आज सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित ऐप “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड -1064” को लॉन्च किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिँह धामी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश का कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से पूरी गोपनीयता के साथ भ्रष्टाचार से संबंधित गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट कर सकता है। सभी शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करते हुए भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी सरकार “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण” के मंत्र को ध्येय बनाकर कार्य कर रही है।