Friday , April 18 2025

पंजाब के किसानों के लिए आई राहत भरी खबर, धान रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली देगी मान सरकार

पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के किसानों के बेहतरी के लिए खूब काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखते हैं। इसी क्रम में धान की रोपाई से पहले ही किसानों को पर्याप्त बिजली (Electricity) मिले, इसको लेकर मान सरकार (Mann Government) ने बड़ा फैसला लिया है।

आपको बता दें कि धान की फसल को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है, जिसके लिए उन्हें पर्याप्त बिजली की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लुधियाना मुख्य कृषि अधिकारी लुधियाना डॉ. गुरदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि मान सरकार (Mann Government) ने धान की रोपाई के लिए पंजाब को तीन भागों में बांटा है।

इसके मुताबिक लुधियाना जिले को तीसरे जोन में रखा गया है। इसके अनुसार लुधियाना (Ludhiana) जिले में धान की रोपाई 9 जून से शुरू हो गई है। पंजाब सरकार धान की रोपाई के लिए किसानों को 8 घंटे बिना कटौती के बिजली उपलब्ध कराएगी।

इसके साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील की कि वे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना द्वारा प्रमाणित धान की पीआर किस्में ही बोएं और अप्रमाणित किस्में न बोएं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने धान की अस्वीकृत, गैर-अनुशंसित सुधा, पूसा 44 और संकर किस्मों पर रोक लगाया है। उन्होंने कहा कि पूसा 44 किस्म को विकसित होने में काफी समय लगता है और इसमें पानी और उर्वरक की भी ज्यादा खपत होती है और पैदावार भी कम होती है, जिससे किसानों को घाटा होता है।