आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता विजय नायर (Vijay Nair) शादी के बंधन में बंध गए हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर (Vijay Nair) शादी शादी कर ली है। यह शादी समारोह मुंबई में संपन्न हुआ। इसमें आम आदमी पार्टी मुखिया समेत कई बडे़ नेता पहुंचे।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann), आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पार्टी के पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी शामिल हुए।
सीएम मान और केजरीवाल हुए शामिल
विजय नायर की शादी से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “मेरे मित्र Vijay Nair को जीवन की नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत मुबारकें। भगवान दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
इसके साथ ही एक फोटो शेयर की है। इसमें सीएम भगवंत मान व उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी और बेटा दिख रहे हैं।