पश्चिमी चंपारण (West Champaran) जिले के वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट से सटे भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव (Tiger enters Dhumatad village) में तब हड़कंप मच गया जब गांव मं बाघ के घुसने की लोगों को जानकारी मिली।
बाघ के गांव में आने की जानकारी सामने आते है लोगों में दहशत फैल गई। वहीं बताया जा रहा है कि, बाघ गांव के ही लुटन साह के घर में घुस गया। खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग लाठी फट्टा लेकर दौड़े।

खेत में घुसकर जंगल की ओर भागा बाघ
लोगों के शोरगुल को सुनकर बाघ लुटन साह के घर से निकल गया और वहां से भागकर मकई के खेत में घुसकर जंगल की ओर भाग गया। बाघ के जाते ही लोगों की जान में जान आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाघ को रोका औऱ इसकी जानकारी विभाग को दी और सूझबूझ का परिचय दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने लोगों को दी सलाह
वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क करते हुए खेतों की तरफ नहीं जाने की सलाह दी। वहीं फॉरेस्टर सुनील पाठक ने जानकारी दी कि, बाघ जंगल से बाहर निकला था। बाघ वापस मकई के खेत होते हुए जंगल में चला गया है। उन्होंने बताया कि, वन विभाग की पूरी टीम बाघ पर नजर बनाये हुए है।