Tuesday , March 18 2025

चुनाव के बाद दिल्ली में करप्शन के खिलाफ एक्शन तेज, परिवहन विभाग के 6 अफसर गिरफ्तार

 दिल्ली में सरकार बदलते ही परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आम आदमी पार्टी के हाल ही में चुनाव हारने के बाद दिलली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इन सभी को मंगलवार शाम को हिरासत में लिया गया था।

After elections, action against corruption intensified in Delhi, 6 officers of transport department arrested : एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, जिसके बाद अधिकारियों की गिरफ्तारियां हुईं। बता दें दिल्ली में हुए चुनावों के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी सत्ता गंवा चुकी है। वहीं बाजपा भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ 27 साल बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है।