चंडीगढ़ | हरियाणा में निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के लिए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. इसके अलावा, सभी जिलों में निकाय की सभी सीटों के लिए इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं. मुख्यमंत्री नायब सैनी कह चुके हैं कि नगर निगम और नगर परिषद् चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा.
नगर निगम इंचार्ज की लिस्ट
नगर निगम चुनाव के लिए गुरुग्राम सीट पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फरीदाबाद सीट पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मानेसर सीट पर पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, हिसार सीट पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, रोहतक सीट पर एडवोकेट वेदपाल, यमुनानगर सीट पर पूर्व सांसद संजय भाटिया, करनाल सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और पानीपत सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल को इंचार्ज नियुक्त किया गया है.
म्युनिसिपल काउंसिल में इंचार्ज की लिस्ट
गुरुग्राम की पटौदी जटौली सीट पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, सिरसा सीट पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट पर पूर्व मंत्री असीम गोयल और अंबाला सदर सीट पर अशोक गुर्जर को इंचार्ज नियुक्त किया गया है.
म्युनिसिपल कमेटी चुनाव के इंचार्ज की लिस्ट
बवानी खेड़ा सीट से पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल, गुरुग्राम की फारूक नगर सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. पवन सैनी, हिसार की नारनौंद सीट पर चेयरमैन धूमल सिंह किरमच, आदमपुर सीट पर चेयरमैन अमरपाल राणा, झज्जर की बेरी सीट पर शंकर धूपड़, जींद की जुलाना सीट पर राजकुमार कटारिया, कैथल की पुंडरी सीट पर विजय पाल सिंह एडवोकेट, कलायत सीट पर भारत भूषण जुयाल और कैथल की ही सिवान सीट से चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर को इंचार्ज बनाया गया है.
अंबाला की बराड़ा सीट पर मदन चौहान, सिवानी सीट पर वेद फूलन, लोहारू सीट पर चेयरमैन देव कुमार शर्मा, फतेहाबाद की जाखल मंडी सीट पर पूर्व मंत्री विशंभर वाल्मीकि, पलवल की हथीन सीट से समय सिंह भाटी, रोहतक की कलानौर सीट से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जराता, सोनीपत की खरखोदा सीट से हुकम सिंह भाटी, यमुनानगर की रादौर सीट से नीता खेरा, करनाल की इंद्री सीट से रोजी मलिक आनंद, नीलोखेड़ी सीट से अमरनाथ सौदा, महेंद्रगढ़ की कनीना सीट से पूर्व मंत्री संजय सिंह, अटेली मंडी सीट से महेश चौहान और मेवात की तावडू सीट से गोपाल शर्मा को इंचार्ज नियुक्त किया गया है.
म्युनिसिपल नगर निगम (उपचुनाव मेयर)
अंबाला सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और सोनीपत सीट से जवाहर सैनी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है. इन दोनों जगहों पर मेयर पद के लिए उपचुनाव होगा. वहीं, म्युनिसिपल काउंसिल चेयरमैन चुनाव के लिए गुरुग्राम की सोहना सीट से चेयरमैन कर्मवीर सैनी को इंचार्ज बनाया गया है. म्युनिसिपल कमेटी चेयरमेन चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद की सीट से बंतो कटारिया और करनाल की असंध सीट से चेयरमैन निर्मल बैरागी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है.
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!