आज हम सब अपने कामकाज और जीवनशैली में इतना व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां हमें अपना शिकार बना लेती हैं। एक जमाना था जब उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होती थी, लेकिन अगर आज के युवाओं की हड्डियां समय से पहले ही कमजोर होने लगी हैं। जिसका कारण आपका खराब खान पान हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन हड्डियों को कमजोर बनाता हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-
कोल्ड ड्रिंक्स (सोडा): कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी और सोडा की उच्च मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती है। जिससे हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है।
कैफीन: कॉफी और चाय जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थों का अत्यधिक सेवन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बाधित कर सकता है।
अत्यधिक नमक: उच्च सोडियम सेवन से शरीर कैल्शियम को बाहर निकालता है, जिससे हड्डियाँ कमज़ोर होती हैं और फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।
लाल मांस: प्रोटीन शरीर के लिए आवश्यक है, बहुत अधिक लाल मांस हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लाल मांस में मौजूद प्यूरीन यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं।