Wednesday , April 23 2025

किसान आंदोलन: पंजाब बंद का हरियाणा में दिखेगा असर, कई रूट डायवर्ट; इन रास्तों से पहुंचे चंडीगढ़- दिल्ली


चंडीगढ़ | किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पंजाब- हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर- राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने आज यानि सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है.

Kisan Aandolan go sonipat

हरियाणा में दिखेगा असर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है. सुरक्षाबलों द्वारा दिल्ली में प्रवेश से रोके जाने के बाद से किसान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर- राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू तथा खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं.

यह भी पढ़े –  CM सैनी की पत्नी बनी हरियाणा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष, मिलेगी मजिस्ट्रेट जितनी पावर

किसान आंदोलन के चलते आज पंजाब बंद का हरियाणा में भी असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर रूट डायवर्ट किया है. इसके अलावा, आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

रूट डायवर्ट रहेंगे

  • अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला कैंट कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं या फिर चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पीपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं.
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरूक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर NH- 344A, मुलाना, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन पंचकूला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते हैं.
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं. हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, पेहवा, ठोल, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं.
  • अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं.


हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!