Saturday , January 25 2025

बिहार में तेंदुए का आतंक : खेत में काम कर रहे किसानों पर किआ हमला, पांच घायल

बिहार में एक बार फिर तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच किसान घायल हो गए। आननफानन में सभी घायल किसानों को स्थानीय लोग स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पश्चिम चंपारण के बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के वंशी टोला की है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को किसान खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुआ के अचानक हमला करते ही  वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। तभी किसान और खेत में काम कर रहे लोग शोरगुल करने लगे। मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।
तेंदुए के इस हमले में पांच किसान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ नदी के रास्ते  वीटीआर से निकलकर यहां आया होगा।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम तुरंत तेंदुए को खोजने में जुट गई। इस संबंध में बगहा रेंज के रेंजर सुनील कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क पाए गए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि किसानों पर हमला तेंदुआ ने ही किया है। तेंदुए को ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम काम कर रही है।