Saturday , May 17 2025

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के लोगों को दी दिवाली, बंदी छोड़ व विश्वकर्मा दिवस की बधाई

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़ :

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने सूबा वासियों को दिवाली, बंदी छोड़ दिवस और विश्वकर्मा दिवस के पावन मौके पर बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ बलजीत कौर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ बलबीर सिंह, हरदीप सिंह मुंडिया, लाल चंद कटारूचक, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद, डॉ रवजोत सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डिया और  मोहिंदर भगत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि रोशनी का यह पवित्र त्योहार आपसी एकता और सद्भावना का संदेश देता है और सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्रियों ने समूह लोगों खासकर सिख पंथ को ‘बंदी छोड़ दिवस’ के ऐतिहासिक दिन की भी हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने सूबा वासियों को विश्वकर्मा दिवस की भी मुबारकबाद दी।

The post पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के लोगों को दी दिवाली, बंदी छोड़ व विश्वकर्मा दिवस की बधाई first appeared on Khabar Khaas.