Wednesday , April 23 2025

तीरंदाज हरविंदर ने पैरा-ओलंपिक खेलों में जीता स्वर्ण

संगरूर, 5 सितंबर (निस)

पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने फ्रांस के पेरिस में चल रहे पैरा-ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में तीरंदाजी में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। हरविंदर सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में पीएचडी हैं। एक शोधकर्ता के रूप में अपने शोध का संचालन कर रहे हैं। 33 साल के खिलाड़ी हरविंदर सिंह हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर केके यादव ने हरविंदर सिंह और उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा को

विशेष बधाई। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी खेल के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में भी अग्रणी रही है।