Monday , April 21 2025

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के आठ और कैडेटों का एनडीए के लिए चयन

[ad_1]

अब तक संस्था के 160 पूर्व कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में हुए शामिल: अमन अरोड़ा

खबर खास, चंडीगढ़:

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई एसएएस नगर के आठ और पूर्व कैडेटों का इस महीने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य सेवा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयन हुआ है। इनमें से कैडेट नवजोत सिंह गिल ने अखिल भारतीय मेरिट में 11वीं रैंक प्राप्त किया है।

इन कैडेटों को सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए एनडीए में शामिल होने पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन 8 कैडेटों- नवजोत सिंह गिल, विवान सूदन, करनवीर सिंह गिल, प्रत्यूष सिंह बेदी, मनकर्ण सिंह ढिल्लों, अनमोल बांका, प्रणव ठाकुर और अक्किरेड्डी साई वेदांश के चयन के साथ इस संस्था की स्थापना से अब तक इसके कुल 237 कैडेट विभिन्न सेवाओं की प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस संस्था के 160 पूर्व कैडेट रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में नियुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि 56.64% चयन दर के साथ यह संस्था देश में अपनी तरह की सबसे सफल संस्था है।

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने इन कैडेटों को देश के सच्चे सैनिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ये हमारे देश की संपत्ति हैं। उन्होंने बताया कि कोर्सों के लिए एसएसबीज़ चल रही है, जिसमें इस संस्था के कैडेटों का चयन किया जा रहा है। कैडेटों को कॉल लेटर मिलने से पहले मेडिकल कराना अनिवार्य है।

The post महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के आठ और कैडेटों का एनडीए के लिए चयन first appeared on Khabar Khaas.