Thursday , February 13 2025

छुट्‌टी आया BSF का जवान, घरवाली ने कर रखी थी खौफनाक प्लानिंग, पढ़िए पूरा मामला

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

छुट्‌टी पर घर एक बीएसएफ के एक जवान को उसकी पत्नी की ओर से जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मामला बमियाल सेक्टर के गांव प्लाह का है। यहां छुट्‌टी पर आए एक जवान की तबियत खराब हुई तो उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां जो खुलासा हुआ उसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल, इस जवान की पत्नी ने उसके खाने में जहर मिला दिया था। उसने यह कारनामा अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया।

जानकारी के मुताबिक जवान को गंभीर हालत में पठानकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जवान की पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। जबकि जवान उसे रोकता था, इसी लिए उसने अपने पति के खाने में जहर मिला दिया। फिलहाल जवान खतरे से बाहर है और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

The post छुट्‌टी आया BSF का जवान, घरवाली ने कर रखी थी खौफनाक प्लानिंग, पढ़िए पूरा मामला first appeared on Khabar Khaas.