Tuesday , February 18 2025

गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था ने जरूरतमंद अपाहिज व्यक्तियों के लिए लगाया निशुल्क कैंप

[ad_1]

कैंप के दौरान जरूरतमंदों को निशुल्क व्हीलचेयर, जूते और स्टिक बांटी
छात्रों को मुफ्त किताबें और कैंसर के मरीजों का करवाया जा रहा है निशुल्क इलाज : नीलम खन्ना
खबर खास, चंडीगढ़ :
गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था ने आज चंडीगढ़ के सैक्टर-7 में जरूरतमंद अपाहिज व्यक्तियों के लिए निशुल्क कैंप लगाया। इस दौरान 50 से अधिक अपाहिज व्यक्तियों को निशुल्क व्हीलचेयर, बच्चों को जूते, स्टिक, कान की मशीन आदि जरूरत का सामान दिया गया। गौर रहे कि मानवता की सेवा में यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा कर रही है।
इस मौके पर संस्था की जिलाध्यक्ष नीलम खन्ना ने बताया कि गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था ने चंडीगढ़, अंबाला, कैथल, दिल्ली-एनसीआर में क्लब बनाए हैं, जहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ही गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था ऐसा ही अन्य क्लब खोलने जा रही है। इसके साथ ही खन्ना में 17 क्लब खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी किसी जरूरतमंद बच्चों को किताबों, स्टेशनरी के सामान आदि की जरूरत होती है उन्हें क्लब की ओर से हरसंभाव मदद की जाती है।
उन्होंने बताया कि इन क्लबों में वालंटियर खुद सहायता प्रदान करते हैं। यदि जरूरतमंद की सहायता के लिए हमारे किसी क्लब को पैसों की आवश्यकता होती है तो सब क्लब मिलकर मदद करते हैं। संस्था की ओर से खर्च किया गया सारा पैसा सदस्यों की ओर से ही इकट्‌ठा किया जाता है।
गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था ने कई कैंसर मरीजों का इलाज करवाया है। उसके साथ ही आंखों के निशुल्क कैंप लगाए जाते हैं और जिन जरूरतमंदों को ऑपरेशन होना हाता है उन्हें दिल्ली ले जाकर मुफ्त ऑपरेशन करवाया जाता है।
नीलम खन्ना ने बताया कि वृंदावन के एक स्कूल में कई छात्रों को किताबों की जरूरत थी तो उस स्कूल के छात्रों के लिए किताबें भेजी गई और स्कूल में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह संस्था अपने दायरे में वृद्धि कर रही है ताकि अन्य जरूरतमंदों की सहायता हो सके।
इस मौके पर मनजीत भमरा ने कहा कि गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था पहले ही कई प्रोजेक्टों पर काम रही है। इसके साथ ही अब जरूरतमंद अपाहिजों की मदद करने का बीड़ा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम की शुरूआत लगभग 30 साल पहले श्रीमति ललिता ने शुरू की थी।
इस मौके पर पार्षद चंडीगढ़ प्रेम लता, चेयरपर्सन सुरिंदर कौर, श्रीमति ललिता, किरण हसीजा, राशि बजाज, नीलम पुरी और विनी भटनागर उपस्थित थे।

The post गोल्डन लाईनेंस डिस्ट्रिक्ट ए-2 संस्था ने जरूरतमंद अपाहिज व्यक्तियों के लिए लगाया निशुल्क कैंप first appeared on Khabar Khaas.