[ad_1]
बहन को भी मिला सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को एक करोड़ रुपए का चैंक दिया। इसके साथ ही शुभकरण की बहन को भी सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया। चंडीगढ़ में सीएम मान ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। सरकार के साथ बैठक के बाद किसानों ने 12 जुलाई को बठिंडा में होने वाले प्रदर्शन को रद्द कर दिया है।
गौर रहे कि पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 21 फरवरी को जब शुभकरण और उनके साथ दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे। उस दौरान हरियाणा सरकार द्वारा नाकाबंदी कर दी गई और अंधाधुंध आंसू गैस के गोले फेंके गए, साथ ही गोलियां भी चलाई गई। हालांकि किसान हरियाणा की सरकार की कार्रवाई के चलते रूक गए पर फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं रोकी गई। इसी दौरान शुभकरण के सिर के पीछे से आकर गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुछ देर बात उसकी मौत हो गई।
The post किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार ने एक करोड़ का चेक first appeared on Khabar Khaas.