[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़:
जिला गुरदासपुर में दो गुटों में हुए झगड़े के बाद हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने 60 राउंड फायर किए। झगड़ा पानी की बारी को लेकर हुआ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर है और मृतकों की पहचान पहले पक्ष के गांव विठवां निवासी शमशेर सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे पक्ष के गांव मुर निवासी निर्मल सिंह और विठवां निवासी बलराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि झगड़ा रंजिश के कारण हुआ है।
The post गुरदासपुर में बड़ी वारदात, फायरिंग में चार लोगों की मौत first appeared on Khabar Khaas.