[ad_1]
गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश में रह रहा है गिरीश वर्मा का बेटा विकास वर्मा, ईओ वर्मा के तीन साथी अब तक गिरफ्तार
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को पूर्व नगर पार्षद गौरव गुप्ता को नगर परिषद जीरकपुर के पूर्व कार्यकारी अधिकारी (ईओ) गिरीश वर्मा की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पंचकूला निवासी पवन कुमार शर्मा को पहले ही विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मोहाली की अदालत ने इस मामले की आगे की जांच के लिए विजीलैंस ब्यूरो को गौरव गुप्ता का 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो ने वर्ष 2022 में गिरीश वर्मा व अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एफआईआर नंबर 18 दर्ज किया था। जांच के दौरान पाया गया कि गिरीश वर्मा ने अपनी पत्नी संगीता वर्मा व अपने बेटे विकास वर्मा के नाम पर 19 प्रमुख रिहायशी/व्यावसायिक संपत्तियां खरीदी थी।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त आरोपी गिरीश वर्मा जीरकपुर, खरड़, कुराली, डेराबस्सी आदि नगर परिषदों में ईओ के पद पर तैनात रहा और स्थानीय बिल्डरों/डेवलपर्स को गलत लाभ पहुंचाता रहा है। इसके बदले में वह उक्त बिल्डरों के खातों में से अपनी पत्नी व बेटे के नाम पर बैंक एंट्रीयां करवा कर अवैध के रूप में अवैध धन एकत्र करता था।
उन्होंने कहा, “इसके अलावा, गिरीश वर्मा के छोटे बेटे विकास वर्मा, जो विदेश में रह रहे हैं, को भी कुछ स्थानीय बिल्डरों और डेवलपर्स से वित्तीय सहायता मिली थी, जिसकी जांच चल रही है। धोखाधड़ी से एकत्र पैसे का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि विकास वर्मा और संगीता वर्मा के पास अवैध धन से खरीदी गई संपत्तियों के किराए के अलावा आय का कोई वैध स्रोत नहीं था।
The post आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने ईओ के फरार साथी गौरव गुप्ता को किया गिरफ्तार first appeared on Khabar Khaas.