[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़:
शिरोमणि अकाली दल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी का एक हिस्सा श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच कर अपनी भूलें बख्शा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल की बैठकों का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल के साथ अब महिला विंग की नेताओं ने बैठक की है। इसके साथ ही पार्टी ने दावा किया है कि महिला विंग को भी सुखबीर के नेतृत्व में पूरा भरोसा है। बैठक के दौरान 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए रणनीति भी बनाई है।
जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी प्रभावी महिला लीडरशिप भी तैयार करेगी। इसी तरह सुखबीर बाद ने आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से हरगोबिंद कौर की सेवा बर्खास्त करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
The post सुखबीर बादल को महिला विंग का साथ, बनाई चुनावी रणनीति first appeared on Khabar Khaas.