[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा करने का ऐलान किया है। इसमें एचकेआरएन के पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में आठ फीसद बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई सैलरी एक जुलाई से लागू होगी। इससे प्रदेश भर में एचकेआरएन के 1.18 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
गौर रहे कि एचकेआरएन के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में बीते रोज मुख्यमंत्री से मिले थे। माली, सेवादार, ड्राइवर, क्लर्क, वेटर व अन्य श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उनकी मुख्य मांग भी कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के अनुसार उन्हें पक्का किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुनकर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया था।
वही, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एचकेआरएन के टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों के अनुबंध को भी बढ़ाया गया है। इससे पहले 2013 में एचकेआरएन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई थी। जिसके तहत तीसरे लेवल में दस साल नौकरी के अनुभव वाले के वेतन का बेस रेट 20,700 रुपए तो सेकेंड लेवल में 22,000 व फर्स्ट लेवल में 18,100 रुपए किया गया था।
The post हरियाणा में चुनाव से पहले बढ़ाई गई कर्मचारियों का वेतन, टीजीटी और पीजीटी टीचरों का अनुबंध बढ़ाया first appeared on Khabar Khaas.