Saturday , May 17 2025

पंजाब में कैनेडा स्थित खालिस्तान समर्थक लखबीर लांडा के 5 सहयोगी गिरफ्तार

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

पंजाब में जालंधर पुलिस ने कैनेडा स्थित खालिस्तान समर्थक लखबीर सिंह लांडा के पांच गुर्गों को जबरन वसूली, हत्या और सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए 15 दिवसीय अभियान के दौरान उनके पास से पांच विदेशी पिस्तौल बरामद की गईं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा है कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 15 दिवसीय अभियान में कैनेडा स्थित लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि वे सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी, हत्या, जबरन वसूली, फिरौती जैसे कई जघन्य अपराधों और पंजाब के कई जिलों में कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। इनसे 5 विदेशी पिस्तौलें बरामद हुई हैं। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिछले साल दिसंबर में गृह मंत्रालय ने लखबीर लांडा को आतंकवादी घोषित किया था। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय लखबीर लांडा खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा है और 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट हमले की योजना बनाने में शामिल था। दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले के सिलसिले में भी लखबीर लांडा का नाम सामने आया था। आतंकवादी पंजाब का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहा है। वह भारत के खिलाफ साजिश रचने में शामिल रहा है।

The post पंजाब में कैनेडा स्थित खालिस्तान समर्थक लखबीर लांडा के 5 सहयोगी गिरफ्तार first appeared on Khabar Khaas.