Wednesday , March 26 2025

इन राज्यों में आज से तीन दिन झमाझम, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है और कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्री-मानसून के बारे में जानकारी दी है कि अगले तीन दिन भी पंजाब में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होगी। जानकारी के अनुसार पंजाब जालंधर, होशियारपुर, बरनाला, पठानकोट और संगरूर के सुनाम समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। तेज बरसात के कारण कई जगह बारिश का पानी सड़कों में भर गया है। मौसम विभाग ने बारिश के येलो अलर्ट के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण तापमान भी गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

उधर,चंडीगढ़ में भी भी बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। ट्राईसिटी में कई जगह बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानी जाए तो चंडीगढ़ में 30 जून को मॉनसून आएगा। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है।

The post इन राज्यों में आज से तीन दिन झमाझम, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात first appeared on Khabar Khaas.