Wednesday , May 14 2025

अब चंडीगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार, पढ़िए क्या रहेंगे नियम-कानून

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

चंडीगढ़ प्रशासन ने नया फैसला किया है अब सभी दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के व्यापारी इसकी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। 24 घंटे दुकानें खुली रखने के लिए श्रम विभाग की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा और इसके लिए
24 घंटे दुकान खुली रखने के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा के भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि यह आदेश शराब की दुकानों, पब, बार और क्लबों पर लागू नहीं हैं। इनका वही समय रहेगा जो पहले से तय है।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक किसी भी कर्मचारी से 9 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकेगा और सप्ताह में एक छुट्टी भी मिलेगी न ही उसके वेतन में कोई कटौती की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी को लगातार 5 घंटे काम करने के बाद आधे घंटे की रेस्ट दी जाएगी। सभी कर्मचारियों एवं ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अगर रात 8:00 बजे के बाद कोई महिला कर्मचारी काम पर है तो उससे लिखित में सहमति ली जाएगी।

The post अब चंडीगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार, पढ़िए क्या रहेंगे नियम-कानून first appeared on Khabar Khaas.