[ad_1]
कहा, महिला कैदियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव ; रूपनगर जेल में महिला कैदियों की सकारात्मक सोच की प्रशंसा की
खबर खास, चंडीगढ़ :
महिला कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्धेश्य से पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मंगलवार को जि़ला रूपनगर की जेल का दौरा किया। यह पहलकदमी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश भर में औरतों के कल्याण के प्रति दृढ़ वचनबद्धता को दर्शाती है।अपने दौरे दौरान लाली गिल ने महिला कैदियों के लिए ज़रूरी सुविधांए प्रदान करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने महिला कैदियों को पेश आ रही मुश्किलों संबंधी ध्यान से सुना और उनके जल्दी हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य महिला कमीशन महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनको समाज में बनता मान- सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
सांस्कृतिक समागम के दौरान महिला कैदियों को संबोधन करते हुए लाली गिल ने उनको कानूनी, मैडीकल और शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के लिए कमीशन के प्रयासों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि हम आपकी चुनौतियों से निपटने और आपके द्वारा अपनी जि़ंदगी को नये सिरे से शुरुआत करने में आपकी मदद के लिए हर समय उपस्थित हैं। उन्होंने मुश्किलों के बावजूद महिला कैदियों की सकारात्मक सोच की सराहना की।
The post महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने किया रुपनगर जेल का दौरा first appeared on Khabar Khaas.