Thursday , February 13 2025

30 एकड़ जमीन बनी तीन लोगों की मौत का कारण, पटियाला में चली गोली

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

पटियाला जिला के घनौर के गांव चतर नगर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में पिता, पुत्र और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा कई और लोग भी जख्मी हैं, जिनका राजिंदरा हस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मामला दो गुटों में गोली चलने का बताया जा रहा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 2 गुटों में जमीन को लेकर विवाद है और यहां के गांव नोगावां निवासी दिलबाग सिंह और उनका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव चतर नगर गए थे। इस दौरान दूसरे गुट के चतर नगर के ही रहने वाले सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह वहां आ गए और विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से मारपीट हुई और एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे दिलबाग सिंह और उनके बेटे जसविंदर की मौत हो गई। जबति दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति सतविंदर सिंह की भी जान गई है। इसके अलावा उनके साथी हरप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह को गोलियां लगने के बाद राजिंदरा अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव खेतों में ही पड़े थे।
गौरतलब है कि दोनों गुटों में करीब 30 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के कारण खूनी झड़प हुई है।

The post 30 एकड़ जमीन बनी तीन लोगों की मौत का कारण, पटियाला में चली गोली first appeared on Khabar Khaas.