Monday , April 21 2025

विविधता में एकता : चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने ग्रहण की पंजाबी में शप्थ, पढ़िए किसने किस भाषा में ली शप्थ

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:
चंडीगढ़ से सासंद चुने गए कांग्रेस के मनीष तिवारी ने आज अपनी शप्थ ली है। जानकारी के मुताबिक मनीष तिवारी ने पंजाबी में ही शप्थ ली और अपना पदभार संभाला है। गौरतलब है कि मनीष तिवारी ने 8वीं लोकसभा के सदस्यों की शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया। इस दौरान विविधता में एकता की भारतीय विशेषता दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक देश के कोने-कोने से चुने हुए सांसदों ने एक छत के नीचे इकट्ठा होकर विविध भाषाओं में शपथ ग्रहण की है।

आज के शप्थ ग्रहण समारोह में कई सदस्यों ने संस्कृत, असमिया, मैथिली, तेलुगू तथा पंजाबी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में सत्य और निष्ठा का प्रतिज्ञान किया है। हिंदी में शपथ लेने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे। इसी तरह ओडिशा के संबलपुर से सांसद और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उड़िया भाषा में शपथ ली।

संसद में गूंजीं क्षेत्रीय भाषाएं
जानकारी के मुताबिक नागर विमानन मंत्री तथा तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य राममोहन नायडू और भाजपा सांसद एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलुगू भाषा में और जनता दल सेक्यूलर नेता और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कन्नड में शप्थ ली।

The post विविधता में एकता : चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने ग्रहण की पंजाबी में शप्थ, पढ़िए किसने किस भाषा में ली शप्थ first appeared on Khabar Khaas.