[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़:
पंजाब में जरूरतमंदों और आर्थित रूप से कमजोर वर्ग में बंटने वाले चावल में घोटाला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में जांच कर रहा है। विजीलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 1 करोड़ 55 लाख रुपए के घोटाले का मामला सामने आ रहा है। इस मामले में विजिलेंस ने 1138 बोरियों से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं और तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच विजिलेंस कर रही है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ही विजिलेंस ब्यूरो ने भी कमर कस ली है। याद रहे कि इससे पहले विजिलेंस ने पुलिस भर्ती के नाम पर 102 लोगों से ठगी करने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।
The post जरूरतमंदों में बंटने वाले चावल में घोटाला, विजीलेंस ने किया बड़ा खुलासा first appeared on Khabar Khaas.