Saturday , May 17 2025

योग करें, स्वस्थ्य रहें: चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा में योग दिवस मनाया, पढ़िए कहां बना रिकार्ड

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पंजाब सहित चंडीगढ़ हरियाणा में कई जगह कैंप लगाए गए हैं और लोगों ने योग किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडलर एक्स पर पोस्ट डाल कर लोगों को योग दिवस की वधाई दी है। उधर, पंजाब सरकार में अन्य मंत्रियों ने भी अपने विस क्षेत्रों में कैंप लगाकर योग किया है।

जानकारी के मुताबिक सुनाम में योग दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लोगों के साथ योग किया और इस मौके पर विधायक नरिदर कौर भराज भी मौजूद थीं। दूसरी और बरनाला में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

बठिंडा के राजेंद्र कॉलेज में योग कार्यक्रम और जालंधर के पीएपी में योग दिवस पर अधिकारियों ने योग किया है। उधर, चंडीगढ़ में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। चंडीगढ़ पीजीआई में योग करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 1924 स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ही जगह पर योग किया। रॉक गार्डन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित रहे और उन्होंने लोगों को योग दिवस की वधाई दी।

The post योग करें, स्वस्थ्य रहें: चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा में योग दिवस मनाया, पढ़िए कहां बना रिकार्ड first appeared on Khabar Khaas.