Thursday , February 13 2025

यहां फिर से होगी EVM की जांच, चुनाव आयोग को मिली गड़बड़ी की शिकायत

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की ईवीएम को दोबारा से चैक करने के आदेश दिए गए हैं। चुनाव आयोग को इसके बारे में शिकायत मिली है। जानकारी के मुताबिक करनाल और फरीदाबाद सीट की ईवीएम को फिर से चेक किया जाएगा। बता दें कि करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीटें जीती हैं।

जानकारी के अनुसार करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को इस बारे में एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें EVM की जांच करने की मांग की गई थी। दूसरी ओर फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी का जिक्र करते हुए ईवीएम की फिर से जांच करने की मांग की।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग के पास लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की 8 शिकायतों के आवेदन आए थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। याद रहे कि करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। करनाल से हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्‌टर ने यहां से 2 लाख 32 हजार 577 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराया है। गुर्जर ने इस सीट से 1 लाख 72 हजार 914 वोटों के अंतर से अपना दबदबा कायम किया।

The post यहां फिर से होगी EVM की जांच, चुनाव आयोग को मिली गड़बड़ी की शिकायत first appeared on Khabar Khaas.