Thursday , January 23 2025

शिरोमणि अकाली दल की चुनाव अभियान कमेटी में मोहिंदर सिंह केपी भी शामिल

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

शिरोमणी अकाली दल ने आज स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी कल पार्टी द्वारा घोषित चुनाव अभियान कमेटी के सदस्य हैं। पार्टी की ओर से जारी प्रेस बयान में गलती से अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जालंधर पश्चिम विधानसभा हलके के आगामी उपचुनाव के लिए घोषित कमेटी में केवल तीन नामों का गलती से उल्लेख किया गया था। पार्टी के संशोधित प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चार सदस्यीय कमेटी में बीबी जागीर कौर, जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, डाॅ. सुखविंदर सिंह सुक्खी और सरदार मोहिंदर सिंह केपी शामिल हैं। कल की इस चूक के लिए खेद है।

The post शिरोमणि अकाली दल की चुनाव अभियान कमेटी में मोहिंदर सिंह केपी भी शामिल first appeared on Khabar Khaas.