Monday , March 17 2025

Weather Update : भीषण गर्मी में चंडीगढ़ के लिए राहत की खबर, पंजाब समेत इन इलाकों का बदलेगा मौसम

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

चंडीगढ़ में गर्मी के कारण एक तरफ लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ अघोषित बिजली के कट लग रहे हैं। सिटी ब्यूटीफुल में तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कल इस तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम के बाद कुछ इलाकों में बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।

उधर, बढ़ते तापमान की वजह से शहर में बिजली की मांग भी बढ़ी है। अघोषित कट भी लग रहे हैं। पंजाब की ओर भी मानसून तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी गड़बड़ी के कारण 18 जून यानि कि आज से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और राजस्थान में बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

 

 

 

The post Weather Update : भीषण गर्मी में चंडीगढ़ के लिए राहत की खबर, पंजाब समेत इन इलाकों का बदलेगा मौसम first appeared on Khabar Khaas.